एयरटेल के साथ मिलकर मनोरंजक कॉन्टेन्ट लाया डिजऩी+हॉटस्टार

जोधपुर। भारत का अग्रणी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिजऩी+हॉटस्टार ने भारत के सबसे बड़े टेल्को भारती एयरटेल (एयरटेल) के साथ साझेदारी की है इसके तहत ये कंपनियां पूरे देश में ग्राहकों को मनोरंजक वीडियो कॉन्टेन्ट उपलब्ध कराएंगे। इस पहल का उद्देश्य देशभर में इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो सब्सक्रिप्शन को बढ़ावा देना है इसके लिए दो प्रमुख चुनौतियों यथा डिजिटल भुगतान और नकदी भुगतान से जुड़ी समस्याओं को हल किया जाएगा। एयरटेल 401 रुपये का एक नया रिचार्ज पेश किया हैए जिसमें डिजऩी+हॉटस्टार वीआईपी की वार्षिक सदस्यता भी शामिल है। एयरटेल इस रिचार्ज के साथ 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा भी दे रहा है। आज से ही नया रीचार्ज पैक एयरटेल के सभी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है ग्राहक के लिए इस रिचार्ज का विकल्प एयरटेल के रिटेल स्टोर के साथ एयरटेल थैंक्स ऐप पर उपलब्ध है।
इस पैक को खरीदने वाले एयरटेल ग्राहक अब डिजऩी+हॉटस्टार वीआईपी के सभी मनोरंजक वीडियो का आनंद ले पाएंगे इस ऑफर में बॉलीवुड की हालिया सुपरहिट फिल्में (अंगरेजी मीडियम, तानहाजी) के साथ ही हिन्दी, तमिल और तेलुगु में डब की गई सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और सीरीज शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और सीरीज में सुपरहीरो फिल्में (एवेंजर्स एंडगेम) एनिमेशन फिल्में (द लायनकिंग, फ्रोजन ) बच्चों के पसंदीदा पात्र (मिक्की माउस, डोरेमोन), हॉटस्टार स्पेशल (स्पेशल ऑप्स, क्रिमिनल जस्टिस) के साथ ही स्पोट्र्स और अन्य वीडियो शामिल है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button