कई स्थानों पर किया सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडक़ाव

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडक़ाव किया गया।
नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि नगर निगम की ओर से लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव किया जा रहा है। निगम की दमकल के माध्यम से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडक़ाव कर कोरोना के संक्रमण मन को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि सर्किट हाउस, मेड़ती गेट, कुचामन हवेली मेडिकल कैंप, बरकत साहब की हवेली, मच्छी मार्केट, नई सडक़, शास्त्री नगर एच सेक्टर, नवचोकीया सहित कई स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट करवाया गया। सीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में नगर निगम के बड़े दमकल वाहन नहीं जा सकते हैं,वहां निगम की छोटी गाडिय़ों के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव किया जा रहा है।
वहीं कोरोना महामारी के बढ़ते तांडव को मध्यनजर रखते हुए शुक्रवार को मरूधर केसरी नगर में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा द्वारा सेनेटाइज किया गया। मरूधर केसरी नगर विकास समिति के सचिव रूपाराम जयपाल ने बताया कि नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश गिरि के निर्देश पर वार्ड प्रभारी नंदकिशोर के नेतृत्व में लगभग सम्पूर्ण क्षेत्र में दवा का छिडक़ाव किया गया। समिति सचिव द्वारा कोरोना महामारी के बचाव के लिए सभी क्षेत्र के रहवासियों को सपरिवार घरो में ही रहने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, कोरोना के लक्षण किसी के होने पर तुरंत हॉस्पीटल जाने, लॉकडाउन में सरकारी निर्देशों की पूर्ण पालना करने एवं स्वास्थ्य मेडिकल, पुलिस तथा समस्त कोरोना वॉरियर्स को पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button