रमजान माह को लेकर जिला कलेक्टर से अहम मुद्दा पर चर्चा की
रमजान के दौरान आवश्यक सामग्री फ्रुट, खुजर, रुह अफजा की व्यवस्था मोहल्ले में की जाएगी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। रमजान माह को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 12 बजे बैठक में अहम मुद्दा को लेकर चर्चा की गई।
मुफ्ती शेर मोहम्मद ने बताया रमजान माह को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में अहम बैठक आयोजित हुई। जिसमे रमजान माह में किस तरह इबादत और सहरी व इफ्तारी व कुछ मसाइल के मुतल्लिक सलाह मशवरा किया गया। बैठक अहम मुद्दों पर चर्चा की जिसमें रमजान माह में तरावीह व नमाज घर में ही अदा करें मस्जिद के इमाम व स्टाफ अलावा कोई नही रहेगा। इफ्तारी व सेहरी के लिए मुस्लिम इलाकों में फ्रूट्स व रूह अफजा बिक्री योग्य खाद्य सामग्री वगेरा का माकूल इंतजाम किया जाए। इस दौरान मुर्गी, अण्डा, माँस की दुकान खुली रखने और बेचने और खरीद कर इस्तेमाल करने की मांग रखी। कलेक्टर ने कहा कि अभी कॉरोना के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। इस लिए थोड़ा ठहर जाओ। जिस इलाके में कोई संक्रमित मरीज मिले तो कृपया उसका फोटो नहीं खिंचे, और ना ही उसका नाम उजागर किया जाए। इससे लोग एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं वहीं जो मौत नॉरमल होती हैं तो उनके रिश्तेदार जो किसी ऑर मोहल्लों में रहते हैं उनको अपने मां बाप या जो करीबी रिश्तेदार हो मय्यत का आखरी बार मुंह देखने की इजाजत दी जाए। चाहे पुलिस फोन से इन्तकाल की इंक्वायरी कर के उन रिश्तेदारों को चेहरा देखने की इजाजत दे चाहे जनाजे और दफनाने में कम से कम लोग शरीक होने। जिला कलेक्टर ने हमारी बातों को गौर से सुना और बहुत ही आदर पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान आवश्यक सामग्री फ्रुट, खुजर, रुह अफजा इत्यादि मोहल्ले में उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। खादिम तबलीग जमात जिला जोधपुर मोहम्मद यूसुफ और मुफ्ती शेर मोहम्मद और इकबाल बेंड बॉक्स इस दौरान बैठक में मौजूद थे।