राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ करेगा कोरोना वॉरियर्स का अभिनंदन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ कोरोना वॉरियर्स का अभिनंदन करेगा संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत राजमणि एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनराज विनायकिया ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के विकराल रूप ने जिस तरह पूरे विश्व को प्रभावित किया है, वह वास्तव में सम्पूर्ण विश्व में मानव जाति के लिए एक चिंता का विषय है, लेकिन कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे देश के हॉस्पिटल, डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, सफाई कर्मचारी इत्यादि जो इस घोर संकट के समय मे भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए ड्यूटी से अपने कत्र्तव्य का पालन कर रहे है। इसमें दो चचेरे भाई नर्सिंग ऑफिसर भी फर्ज निभा रहे है। एक भाई बालोतरा निवासी डॉ गजेन्द्र रांकावत जो जोधपुर एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है व दूसरा भाई डॉ मुकेश शर्मा दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद कार्यरत सेवा दे रहा है। इस कोरोना महामारी संकट के समय अपने स्वास्थ्य और जान की परवाह ना करते हुए लगातार अपने कत्र्तव्य का पालन कर रहे है। विनायकिया-राजमणी ने बताया कि अति शीघ्र ही सभी कोरोना वार्यियर्स देवदूत सेवाभावियों का संस्था की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।