बारिश ने तपिश पर लगाया बे्रक: वातावरण बना खुशनुमा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। चक्रवाती तंत्र से रविवार की रात को मौसम बदला। अनेक स्थानों पर आंधी चलने के साथ देर रात बारिश हुई। इसका असर सोमवार को देखने को मिला। गर्मी से निजात मिली है। वातावरण में ठंडक होने से लोगों का गर्मी का अहसास नहीं हुआ। पारा 10 डिग्री तक गिर गया। आसमां में बादलों का डेरा है और फिर से बारिश की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। जोधपुर संभाग में कुछेक स्थानों पर छींटे गिरने के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ती गर्मी की रफ्तार पर चक्रवाती तंत्र ने ब्रेक लगा दिए। जोधपुर में रात को चली आंधी और जोरदार हुई बारिश के बाद आज सवेरे मौसम में ठंडक़ घुल गई। आसमान में बादल छाए रहे। हल्की धूप खिली और बाद में धूप छांव का खेल जारी रहा। जबकि जोधपुुर शहर में भी बीती रात्रि को अधिकांश क्षेत्रों में रिमझिम और कई इलाको में झमाझम बारिश भी हुई। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में आंधी चली तो जैसलमेर जिले मे बारिश हुई। नहरी क्षेत्र में भी तडक़े 3 बजे मेघ गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ जो सुबह 8 बजे तक रुक रुक कर चला।