अवनीत कौर ने भाई के लिए बर्थडे केक बनाया

जोधपुर। खूबसूरत और प्रतिभाशाली अवनीत कौर अपने प्रशंसकों को प्रभावित करना बखूबी जानती हैं। वह दिलों पर राज करती हैं और सोनी सब के च्अलादीनः नाम तो सुना होगाज् में यास्मीीन की भूमिका अदा कर रही हैं, लेकिन घर पर रहते हुए भी खूब मजे कर रही हैं।अवनीत अपने खाली समय का उपयोग अपने परिवार के साथ करती हैं और इस दौरान उन्होंने अपने भाई के लिये एक बर्थडे केक भी बनाया।अवनीत कौर घर पर किस तरह समय बिता रही हैं, इस बारे में उन्होंने कहा, च्च्मैं शूटिंग से दूर इस समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर रही हूँ और अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिता रही हूँ, क्योंकि अक्सर मैं उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाती हूँ। मैं नई चीजों में हाथ आजमा रही हूँ, क्योंकि अभी मैं पूरी तरह से मुक्त हूँ और पढ़ाई का तनाव भी नहीं है। हाल ही में हमने मेरे भाई का जन्मदिन मनाया और मैंने उसके लिये एक केक बनाया और यह घर पर रहने के समय का बेहतरीन उपयोग था।ज्ज् अवनीत ने यह भी कहा, च्च्मैं इस समय का उपयोग अपने कमरे, अलमारी और मेक-अप को ठीक करने के लिये भी कर रही हूँ, क्योंकि यह काम लंबे समय से अधूरा था और मैं अपने सोशल मीडिया हैण्डल्स के लिये मजेदार कंटेन्ट बना रही हूँ। यह समय मुझे मेरे परिवार के काफी करीब लाया है और हम साथ मिलकर फिल्में और शोज देख रहे हैं। मेरी माँ मेरे सबसे करीब हैं और वह मेरी बेस्ट फ्रैंड भी हैं। इसलिये हम दोनों एक साथ बहुत समय बिताते हैं और माँ-बेटी वाली बातें करते हैं।ज्ज् अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए अवनीत ने कहा, च्च्हाल ही में मेरे पूरे परिवार ने सबसे खुशनुमा जो पल बिताया, वह यह था कि इंस्टाग्राम पर मैंने १० मिलियन का आंकड़ा छूआ। मैं इस प्यार और सहयोग के लिये मेरे सभी प्रशंसकों, फॉलोअर्स और अलादीनः नाम तो सुना होगा के दर्शकों की बहुत आभारी हूँ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button