डोर टू डोर 93 हजार 834 लोगों की स्क्रीनिंग

जोधपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर चेन तोडऩे हेतु जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार शहर के चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्र में स्वास्थ्य दलों द्वारा डोर टू डोर पहुच कर नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि कोरोना के संक्रमण को समुदाय में फैलने से पूर्व नियंत्रण में किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के समन्वय से हाई रिस्क क्षेत्र मसूरिया, केके कॉलोनी, नागौरी गेट, उदयमंदिर, चांदपोल व कलाल कॉलोनी आदि के निर्धारित वार्डो में विशेष फोकस करते हुए डोर टू डोर स्क्रीनिंग कर संक्रमण को रोकने व सोर्स ढूंढऩे में लगा हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा सघन सर्वे व स्क्रीनिंग अभियान चलाकर मोहल्ले में डोर टू डोर पहुंचकर स्वास्थ्य दलों द्वारा लोगो की स्क्रीनिंग कर उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम युक्त पेम्पलेट्स का वितरण कर जागरूक किया जा रहा है। बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम व सांस लेने में तकलीफ आदि के लक्षण वाले व हाई रिस्क कटेगरी सदस्य, पुरानी बीमारी ग्रस्त, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले हाई रिस्क कटेगरी सदस्य, गर्भवती महिलाओं आदि की सूची बनाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सैम्पल लेकर जांच हेतु भिजवाए जा रहे है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि हाई रिस्क क्षेत्रो व शहर में नियमित चल रहे विशेष सघन अभियान के तहत शहर में 275 स्वास्थ्य दलों द्वारा 24,757 घरों का सर्वे कर 93,834 लोगो की स्क्रीनिंग की जिसमे 152 सामान्य सर्दी-जुकाम (आईएलआई) मरीज व हाई रिस्क श्रेणी के 135 सदस्य सामने आने पर उन्हें चयनित कर सैम्पलिंग कर जांच की जा रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button