कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे हैं पुलिसकर्मी
– सेवा भारती समाचार
जोधपुर। विश्वव्यापि महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन सहित कई संगठन दिन रात डटे हुवे हंै। लॉकडाउन और कफ्र्यू को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपना फ़र्ज़ निभा रहे हैं। पुलिस प्रशासन लोगों को घरों रहने की हिदायत के साथ पाबन्द भी कर रहा है कि बहुत ज़्यादा जरूरी काम होने पर ही घर से निकला जाए।
कोरोना के खिलाफ इस जंग में पुलिस प्रशासन हर वो काम कर रहा है जिससे आमजन में कोरोना के प्रति डर खत्म हो और वे सभी सरकारी एडवाइजरी की पालना करते हुवे इस जंग को कामयाब बनाने में सहयोग करंे। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई की पहल पर थाना क्षेत्र के कबीर नगर इलाके में बीट इन्चार्ज कॉनिस्टेबल महेश कुमार विश्नोई के साथ पुलिस मित्र मोहम्मद यासीन फारूकी, आरिफ उल्लाह खान ने इलाके में आमजन को कोरोना से बचने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखते हुवे अपने घरों में सुरक्षित और स्वस्थ रहने की हिदायत दी और साफ सफाई तथा इस महामारी के प्रति जागरूक करते हुवे लॉकडाउन की पूरी पालन करने की हिदायत भी दी।
लॉकडाउन की वजह से प्रभावित होने वाले निर्धन व जरूरतमंद लोगों को मारवाड़ हेल्प आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष जफर खान के नेतृत्व में कबीर नगर में प्रतिदिन लगभग 4000 से अधिक खाने के पैकेट बांटे जा रहे हंै। इस कार्य में जफर खान जेफू, लतीफ खान, अब्बास खान, शाहिद नजरुल, सुल्तान खान, साबिर खान, बिलाल खान, शाहरुख खान ,रफीक खान, शहजाद खान वगैरह की पूरी टीम मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल, कमला नेहरू वक्ष अस्पताल और कच्ची बस्तियों में दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को खाना पहुंचा रहे हंै। लतीफ खान ने बताया कि ये व्यवस्था 14 अप्रेल तक जारी रहेगी।
खेतोलाई के महेश ने जनसेवा को बनाया अपना लक्ष्य
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना में तैनात जैसलमेर जिले के खेतोलाई के महेश कुमार विश्नोई ने कोरोना वारियर के रूप में हर हाल में आमजन को इस महामारी से बचाने का लक्ष्य निर्धारित कर लोगों को जागरूक कर रहे हंै, इन्होंने लागों को संक्रमण से बचने और लक्ष्ण होेने पर निःसंकोच सामने आकर अपनी जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने आमजन में मास्क भी बांटे और गरीब जरूरतमंद भूखों को खाना भी उपलब्ध कराया। वे कबीर नगर में चल रहे रसोड़े में तैयार भोजन वितरण में भी सहयोग करते हंै।