मानवता का संदेश देते हुए एक दूसरे की मदद करें: शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने जोधपुर में कोरोना संक्रमण के कारण 77 वर्षीय वृद्ध के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शेखावत ने कहा कि यह दुखद है। इस संकट की घड़ी में सभी मानवता का संदेश देते हुए एक दूसरे की मदद करें।भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इन नेताओं ने सभी से अपील है कि इस विपदा की घड़ी में हम सब को मानवता का संदेश देते हुए एक दूसरे की मदद के लिए सजग रहना है। कोरोना की वजह से पीडि़तों या मृतकों के परिजनों से किसी भी प्रकार का भेदभाव या उनका मानसिक उत्पीडऩ नहीं करना है। उन्होंने जोधपुर के कोरोना मृतक के परिजनों की हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा मानव सेवा के ध्येय को शिरोधार्य मानकर कॉविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे इन्दौर के कर्मवीर चिकित्सक योद्धा डॉ. शत्रुघन पंजवानी की मृत्यु को समाचार व्यथित करने वाला है। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान प्रदान करे। हम सब मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है।वहीं कोविड-19 के निवारण हेतु पी एम केयर फंड में उत्साह के साथ सहयोग करने वाले सभी गणमान्य लोगों का केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कोटि कोटि अभिनन्दन किया और आभार व्यक्त किया। जोधपुर शहर भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सराहना की है। साथ ही उन्होंने इस कोष में भाजपा के हर कार्यकर्ता से योगदान देने की अपील की। विभिन्न समाजों, समितियों व संगठनो द्वारा लॉक डाउन के दौरान की जा रही आमजन की मदद को सराहनीय कदम बताया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को भोजन और दूसरी आवश्यक राशन सामग्री पहुंचाने पर गणेश बिजाणी और भागचंद भील की सराहना की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस आपदा में गरीब और खासकर पाक विस्थापितों की मदद बहुत ही सराहनीय काम है।