क्वारैंटाइन की गाइड लाइन की पालना करना जरूरी
जोधपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा ने होम क्वारैंटाइन में रहने वालों से अपने व अपनों की सुरक्षा के लिए क्वारेंटाईन की गाइडलाइन की पालना करे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रभाव को देखते हुए सरकार भी और से हर संभव प्रयास किए जा रहे है। समुदाय को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए विदेश, अन्य राज्य, जिलो से आने वाले नागरिकों को होम क्वारैंटाइन व प्रशासन द्वारा चिन्हित क्वारैंटाइन में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर विदेश, अन्य राज्यों व अन्य जिलों से आये नागरिकों को व क्वारेंटाईन से डिस्चार्ज हुए लोगों को होम आइसोलेशन में 14 दिनों तक रखा जा रहा है। उन्होंने होम क्वारैंटाइन में रह रहे नागरिकों से अपील है कि सभी सजग नागरिक बनकर होम क्वारैंटाइन का वादा निभाकर, कोरोना संक्रमण का खतरा घटाने में भागीदार बने व अपने व अपनों की सुरक्षा के लिए क्वारैंटाइन की गाइडलाइन की पालना करे।
उन्होंने बताया कि घर मे हवादार कमरे में रहे जिसमे अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो। क्वारैंटाइन सदस्य को चाहिए कि वह बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़ो बीमारी, किडनी व कैंसर आदि बीमारियों की दवा ले रहे लोगो से दूरी बनाए रखे। क्वारैंटाइन सदस्य की देखभाल करने के लिए घर के किसी एक सदस्य को निर्धारित करें जो की चिकित्सक के निर्देशों को समझकर उसका पालन करवाने में मरीज की मदद करे। परिजनों से मेल मिलाप व अनावश्यक आवागमन से परहेज करें। उचित सुरक्षा (मास्क, सेनेटराइज) का ख्याल रखे। क्वारैंटाइन सदस्य के आवश्यक समान जैसे बर्तन, कपड़े, तौलिया व बिस्तर आदि सामान किसी के साथ सांझा न करे। साथ ही सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी अनुसार क्वारेंटाईन निर्देशो का पालन करे अन्यथा एपेडिमिक एक्ट तहत कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जा सकती है।