उम्मेद क्लब चुनाव तीन पूर्व अध्यक्ष पूरी करवाएंगे चुनाव प्रक्रिया

जोधपुर। उम्मेद क्लब के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया को क्लब संविधान के अनुसार अब तीन पूर्व अध्यक्ष की समिति पूर्ण करवाएगी।सचिव विनय कवाड़ ने बताया कि दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पिछले दिनों 22 मार्च को होने वाले उम्मेद क्लब के चुनाव को स्थगित कर दिया गया था और अब यह लॉक डाउन के कारण स्थगित चल रहे है। इसमें अभी तक नई चुनाव तिथि भी घोषित नहीं हुई है। क्लब के संविधान के अनुसार अगर 31 मार्च तक क्लब के चुनाव नहीं होते है तो वर्तमान कार्यकारिणी से लेकर पूर्व तीन निवर्तमान अध्यक्षों की समिति यह चुनाव करवाएगी। इस नियम के अनुसार वर्ष 2018-20 कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनिल भंसाली, वर्ष 2016-18 कार्यकारिणी के अध्यक्ष निर्मल भंडारी और वर्ष 2014-16 कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुशील तोषनीवाल की समिति यह चुनाव करवाएगी। अगर इनमें से कोई अपनी सहमति नहीं देता है तो फिर उससे पहले वाली कार्यकारिणी के अध्यक्ष को इस समिति से जोड़ा जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button