गौशाला में दिया 500 किलो सूखा चारा

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ, भारतीय अटल सेना व उन्नति समाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वायरस के चलते हुई लोक बन्दी के कारण शारदा गौशाला उपकेश्वर महादेव मंदिर चांद पोल चौका में 500 किलो सूखा चारा गौमाता के लिए दिया गया।
प्रवक्ता व महामंत्री एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि तीनों संगठनों के पदाधिकारी सूर्यप्रकाश मिश्रा, राजेंद्र मीना व एडवोकेट सुनील ओझा के निर्देश अनुसार श्यामसुंदर व्यास, गिरधारी लाल सोनी, अनुसुइया व्यास के सहयोग से दिनेश जोशी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के चलते किए गए देशव्यापी लॉक डाउन के कारण 150 गौमाता, नंदी व छोटे बछड़े बछियों के लिए शारदा गौशाला में गौग्रास के रूप में 500 किलो सूखा चारा डाला कर गौसेवा की गई। उक्त सेवा कार्य को करने में आंकित पुरोहित, मंजीत चौहान, जय गोपाल पुरोहित, अभय कुमार व्यास, दीनदयाल पुरोहित, श्रीकांत व्यास, सुशील व्यास, सागर छंगाणी, सुनीता शर्मा, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, उषा व्यास, सुनीता व्यास, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, प्रकाश जोशी, बद्री हर्ष, विशाल, राजनारायण, ओगडराम, संस्कार जोशी, मोनू, दुर्गा जोशी, वन्देमातरम जोशी आदि का सहयोग रहा।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button