गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह का औचक निरीक्षण

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के अध्यक्ष नरसिंहदास व्यास एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसर सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धेश्वर पुरी द्वारा गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा का निरीक्षण किया गया।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धेश्वर पुरी द्वारा गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा में निवासरत बच्चों से मुलाकात की तथा उनके निवास स्थान कि साफ-सफाई, सोने की व्यवस्था, केयर टेकर उपलब्धता, एवं रसोई घर की जांच की गयी। साथ ही मानसिक विमंदित बच्चों को दिये जाने वाले नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रभारी को तीन आवासीय कमरों तथा एक विद्यालय कक्ष से बदबू आ रही थी जिस हेतु उपस्थित प्रभारी को गृह की साफ-सफाई नियमित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर पैनल अधिवक्ता श्री अशोक कुमार जोशी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विमंदितों कि नियमित चिकित्सा जांच की जाती है एवं समय समय पर दवाइयां भी दी जाती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button