जल जीवन मिशन की झांकी सर्वश्रेष्ठ

जोधपुर। वर्ष 2024 तक देश में हर घर नल से जल के संकल्प के साथ शुरू हुए जल जीवन मिशन की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकी को सभी मंत्रालयों में सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया है।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस झांकी ने केंद्र सरकार के जल संचय और जल संरक्षण के उद्देश्य को बखूबी प्रस्तुत किया। प्रथम स्थान पर प्राप्त करने पर केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने मंत्रालय को स्मृतिचिन्ह व प्रमाणपत्र भेंट किया। झांकी के प्रथम स्थान पर प्राप्त करने पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जलशक्ति मंत्रालय के अधिकारियों व कार्मिकों को बधाई दी।
विदित रहे राजपथ पर निकली केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की झांकी में नल से ढेरों मटकों को पानी से भरते दर्शाया गया था। बड़ी टंकी से जुड़ा नल साफ और स्वच्छ पानी दे रहा था। झांकी में एक परिवार को दर्शाया गया, कैसे पानी आने से परिवार की महिलाएं प्रसन्न हैं। झांकी के आसपास पानी की बूंदें उछलती-कूदती चल रही थीं। झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button