दो दिवसीय श्रीयादे माता जयंती महोत्सव 25 से

जोधपुर। कुम्हार (प्रजापति) समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता जयन्ती के शुभ अवसर पर महोत्सव समिति के तत्वावधान दो दिवसीय समारोह का आगाज 25 जनवरी को होगा।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष केशव कुमार कवाडिय़ा ने बताया कि महोत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय समारोह के अन्तर्गत जोधपुर को 40 प्रखण्ड़ों में विभाजित किया गया है। समारोह में प्रथम दिन 25 जनवरी को श्री श्रीयादे माता मन्दिर रातानाडा पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कालूराम प्रजापति कमल के नेतृत्व में सुन्दरकाण्ड पाठ टीम द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन किया जाएगा। दूसरे दिन 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे श्री श्रीयादे माता मन्दिर रातानाडा पर मुख्य अतिथि पदमश्री अर्जुन प्रजापति , विशिष्ट अतिथियों व समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा श्री श्रीयादे माता की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा नई सडक़ घण्टाघर से प्रात: 11 बजे प्रारम्भ होकर कन्दोई बाजार, कटला बाजार, सिटी पुलिस, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, कुम्हारिया कुआं, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड़ होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित होगी। आम सभा के बाद शोभायात्रा का विसर्जन होगा।महासचिव दिलीप कुमार बागोरिया व सचिव विनोद कुमार ऐणिया ने बताया कि इस शोभायात्रा में लगभग 101 सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, देशभक्ति सहित कई आकर्षक झांकियों के साथ भजन मंडलियां, पंजाब का अनोखा भांगड़ा डांस, जोधपुर की प्रसिद्ध बैण्डों द्वारा मधुर स्वर लहरियां, सोजतसिटी की प्रसिद्ध कच्छी घोड़ी नृत्य, बालोतरा की विश्वविख्यात आंगी गैर आकर्षण का केन्द्र होगी।महोत्सव समिति के संरक्षक दशरथ कुमार कवाडिय़ा व रामकिशोर सोतवाल ने बताया कि इस बार सभी प्रखण्ड प्रमुखों को साफा पहना कर कार्यभार सौंपा जायेगा। कोषाध्यक्ष लालचन्द संखवाया ने बताया कि श्रीयादे शक्ति पीठ की बहुआयामी प्रस्तावित योजना को अतिशीघ्र मूर्तरूप दिया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लूणाराम घोड़ेला ने बताया कि समिति ने इस बार महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसमें महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी सिनावडिय़ा एवं उपाध्यक्ष संगीता सोतवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल ओडिय़ा ने बताया कि शोभायात्रा में बाहर से पधारने वालों के लिए आवास व भोजन व्यवस्था प्रजापत समाज भवन रातानाड़ा में रखी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणलाल भोभरिया ने बताया कि इस शोभायात्रा में झांकियों के साथ ऊंट, घोड़े, रथ के अलावा व्यायामशालाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया जाएगा। 25 जनवरी को श्री श्रीयादे माता मन्दिर रातानाडा पर आकर्षक फूल मण्डली एवं रंग बिरंगी रोशनी द्वारा जगमगाहट की जाएगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button