सीमा प्रहरियों की सुनी समस्याएं, हौसला बढ़ाया

जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान सीमान्त मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने बुधवार को जैसलमेर का दौरा किया।
जैसलमेर पहुंचने पर उप महानिरीक्षक जैसलमेर (उत्तर) मुकेश कुमार सिंह, कमांडेंट संजय शर्मा व समादेष्टा रविन्द्र सिह चन्देल ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। तत्पश्चात जैसलमेर (उत्तर) से लगती भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा की चौकियों का दौरा कर सुरक्षा सम्बन्धी इतंजामों का जायजा लिया व सीमा पर तैनात जांबाज सीमा प्रहरियों का सैनिक सम्मेलन भी लिया। महानिरीक्षक ने सीमा प्रहरियों की हौसला आफजाई की। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनिकी का सहारा लेने के बारे में भी जानकारी दी और बल में चल रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी तथा जवानों को मुस्तैद रहने के साथ वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर हर समय सजग व अवाछंनीय गतिविधियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही सीमा चौकियों में पौधारोपण करने और रेगिस्तान को हरा-भरा बनाने के लिए एक – एक पेड लगाने के लिये भी प्रेरित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button