मेक्सोन राजपुरोहित रॉयल्स ने जीता फाइनल
जोधपुर। फार्मा टी-20 चैंपियनशिप डीआईजी ग्रुप सीजन-2 क्रिकेट क्लब केे तत्वावधान में न्यू पावर हाउस रोड स्थित रेल्वे स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया। संयोजक मदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि फाइनल मैच मेक्सोन राजपुरोहित रॉयल्स ओर मेफि क रायड्र्स के बीच खेला गया जिसमें मेक्सोन राजपुरोहित रॉयल्स के कप्तान जितेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 का बड़ा लक्ष्य रखा। इसमें प्रदीप प्रजापत ने 45 बॉल में 84 रन, विकास शर्मा ने 50 रन व संजय ने 50 रनों की साझेदारी निभाई। जबाब में मेफि क रायड्र्स की टीम मात्र 126 रन बनाकर आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच व मैन ऑफ दी सीरिज का खिताब प्रदीप प्रजापत को दिया गया। सीरिज का बेस्ट बैट्समेन योगेश भायला व बेस्ट बॉलस एमएस भाटी, बेस्ट विकिट कीपर सुरजीतसिंह को दिया गया।
इस अवसर पर अभिषेक खत्री, सुकर्म यादव, विरेंद्र शर्मा, कैलाश व राजेश अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिनका माला व साफ ा पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। अंत में दिलीप गहलोत व इमरान कुरैशी व जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।