शिक्षा के साथ संस्कारों का भी ज्ञान देना भी जरूरी: शिवेन्द्र महाराज

जोधपुर। समाज में आज अभिभावकों द्वारा बच्चों को शिक्षित तो किया जा रहा है, लेकिन उन्हें संस्कार नहीं दिए जा रहे हैं। मातृशक्ति का दायित्व है कि वे बच्चों को उच्च शिक्षा अर्जन करवाने के साथ ही उन्हें संस्कारित भी करें। यह विचार जयनारायण व्यास स्मृति भवन में ‘द युवा पारीक सोसायटी’ की ओर से ‘प्रवाह-2019’ के तहत आयोजित समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त स्वजनों के सम्मान समारोह में ब्रह्मचारी शिवेन्द्र महाराज ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयकर आयुक्त यशोधर पारीक ने ऋग्वेद को संदर्भित करते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में सामूहिक स्वच्छ भावना से कार्य किया जाए तो सफलता संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री जगदीश प्रसाद पारीक (अजीतगढ़ सीकर) ने गौ पालन व जैविक खेती के प्राचीन तौर तरीकों और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथि पवन कुमार पुरोहित (अली द्वारपुर, प. बंगाल) ने मारवाड़ एवं जोधपुर की समृद्ध संस्कृति एवं अपनायत की सराहना करते हुए युवा पारीक सोसायटी के कार्यक्रम को सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण बताया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पारीक वंश प्रवर्तक महर्षि पाराशर के दीप प्रज्ज्वलन, पूजन एवं श्रीमती पूजा जोशी की गणपति वंदना से किया गया। स्वागत उद्बोधन सचिव अशोक पारीक नोखा ने देते हुए सोसाइटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल पारीक, सचिव अशोक पारीक, भूपेंद्र पारीक, राजेंद्र पारीक, जय, धर्मेन्द्र जोशी, राहुल, यश पारीक व संरक्षक सदस्यों ओमप्रकाश, नन्दकिशोर, दिलीप पारीक ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार शंकरलाल अलाय, लेफ्टिनेंट अलका पारीक, आशीष, संजय पारीक, मानषी पारीक, सचिन पारीक, मेघा, धीरेंद्र पारीक, दीपक पारीक, शुभम् पारीक, प्रियंका, ख़ुश्बू, विजय, श्रीकांत, दीपक, विकास, पूजा, अंकुश, सुश्री नीतू पारीक, बृजेश पारीक, शिवरतन पारीक, डॉ. मयंक पारीक एवं श्रीमती सुमित्रा पारीक सहित 25 विशिष्ट प्रतिभाओं को समाज गौरव एवं 35 विद्यार्थियों को सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल व तकनीकी शिक्षा में उच्च प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 90 विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इसके अलावा कार्यक्रम के सहयोगी ज्ञानाराम पुरोहित, रामप्रकाश शर्मा, अनिल पारीक, श्रीमती उमराव देवी, प्रवीण जोशी, श्रीमती सरजू देवी, लालचंद तिवाड़ी, चंद्रप्रकाश पारीक, रामेश्वर पारीक, रामनिवास मांडल एवं ऑल इंडिया पारीक महासभा के प्रतिनिधि आंनद पाण्डिया का भी बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपनी चिर परिचित शैली में प्रवक्ता प्रभाकर ऐश्वर्य पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के ओमप्रकाश, नन्दकिशोर, दिलीप पारीक, राकेश ,सुशील, विनोद, देवीलाल, अशोक जोशी, दिनेश, लवजीत, गजेंद्र, विष्णु, करुणानिधि, अनिल, महेश व्यास, मुकेश, एडवोकेट महेंद्र पारीक बनाड़, ऋतुराज, महेंद्र, देवेंद्र, विजयकुमार, शैलेंद्र, राजेश, यशवंत, महेंद्र बुड़किया, पवन, दिनेश व चंद्रशेखर सहित सम्पूर्ण जोधपुर पारीक समाज के कई गणमान्य लोगों के साथ साथ सुदूर क्षेत्र के पारीक समाज के लोग, मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button