पंचायती राज चुनाव-2026: जोधपुर जिले में द्वितीय चरण के चुनाव हेतु 787 अभ्यर्थी मैदान में

जोधपुर। जोधपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के अंतर्गत सोमवार को 216 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए।
17 पंचायत समितियां के 261 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 787 अभ्यर्थी मैदान में
सांख्यिकी प्रकोष्ठ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की 17 पंचायत समितियों—आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हटुंडी, झवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ शहर, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी तथा उम्मेद नगर के कुल 261 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत 1,309 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 1,435 नामांकन प्रपत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 386 प्रपत्र खारिज किए गए तथा 45 प्रपत्रों को डिस्कार्ड किया गया, जिसके बाद कुल 1,004 नामांकन प्रपत्र वैध पाए गए।
नामांकन वापसी की निर्धारित अवधि के दौरान कुल 216 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए, जबकि पूरी प्रक्रिया के दौरान धवा पंचायत समिति से 1 अभ्यर्थी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अब नाम वापसी एवं जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिले भर में कुल 787 प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हेतु अंतिम रूप से चुनावी मैदान में रहेंगे जिसमें आसोप से 56, बावड़ी से 53, भोपालगढ़ से 54, बिलाड़ा से 45, धवा से 36, हतुण्डी से 45, झंवर से 46, कपरड़ा से 45, केरू से 45, लूणी से 39, मंडोर से 54, ओसियां से 45, पीपाड़ सिटी से 56, सालवा खुर्द से 50, सामराऊ से 38, तिंवरी से 42, उम्मेद नगर से 38 अभ्यर्थी मैदान में है।