राष्ट्रीय स्तरीय 72वीं बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे जोधपुर के अमित और आलीशान
जोधपुर। राष्ट्रीय स्तरीय 72वीं बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजन 24 से 28 सितंबर तक तिरुपति, आंध्र प्रदेश में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की टीम का चयन किया गया है। इसमें जोधपुर के पुरुष वर्ग से अमित कुमार तथा महिला वर्ग से आलीशान बेगम का राजस्थान टीम में चयन हुआ है।
दोनों खिलाड़ी बॉल बैडमिंटन कोच महबूब खान से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। चयन के बाद जोधपुर बॉल बैडमिंटन संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
जोधपुर बॉल बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष शाकिर अली, कोषाध्यक्ष मनोज मालानी, संयुक्त सचिव मुजफ्फर भाई सहित वासु, सुमित, सुनील, यश, डॉ. एडम तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।