सोजत जिला अस्पताल में शुरू हुई ‘प्रसव सखी हेल्प डेस्क’, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 24×7 त्वरित सहायता

सोजत। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचते ही सहज, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय जिला अस्पताल, सोजत सिटी में प्रसव सखी हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। अब यहां गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत के नेतृत्व में 2 नर्सिंग अधिकारियों को प्रसव सखी के रूप में नियुक्त किया गया है। ये प्रसव सखियां गर्भवती महिलाओं के स्वागत, पंजीयन, आवश्यक जांच, उपचार तथा संबंधित वार्ड तक पहुंचाने के साथ प्रसव पूर्व, प्रसव और प्रसवोत्तर सेवाओं के समन्वय में सहयोग करेंगी।

अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 10 से 15 प्रसव तथा 1 से 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए चरणबद्ध ड्यूटी व्यवस्था लागू की गई है। हाई रिस्क गर्भवतियों की प्राथमिकता के आधार पर पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि प्रसव सखी हेल्प डेस्क से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में त्वरित, सम्मानजनक और समन्वित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वहीं आरसीएचओ डॉ. विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत ने कहा कि यह व्यवस्था हाई रिस्क गर्भवतियों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को और अधिक मजबूत बनाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button