जोधपुर में “लक्षिता गार्डन एवं गेस्ट हाउस” का भव्य शुभारंभ

जोधपुर। जोधपुर के न्यू पाली रोड स्थित राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान परिसर में लक्षिता गार्डन एवं गेस्ट हाउस का भव्य शुभारंभ शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। यह आकर्षक स्थल ताज हरि महल के पीछे स्थित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमहंस श्री रामप्रसाद जी महाराज (बड़े रामद्वारा, सूरसागर) ने विधिवत फीता काटकर एवं मंगलाचरण के साथ उद्घाटन किया। शुभारंभ अवसर पर सायं 4:00 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गिरधारी सिंह ने बताया कि लक्षिता गार्डन 200×200 फीट के विशाल एवं हरियाली से युक्त परिसर में विकसित किया गया है, जहाँ एक साथ लगभग 2000 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है। यह स्थल विवाह, रिसेप्शन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
दिनेश सिंह ने इस अवसर पर बताया कि लक्षिता गार्डन एवं गेस्ट हाउस के परिसर में मिनी हॉल की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है, जो सेमिनार, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस एवं छोटे आयोजनों के लिए आदर्श स्थान प्रदान करता है। इसके साथ ही 24 सुंदर एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कमरे उपलब्ध हैं, जहाँ अतिथियों को शांत, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में ठहरने की सुविधा मिलेगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए बड़ी एवं सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button