हरिकिशन चौहान राजस्थान सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष नियुक्त, सोजत में भव्य स्वागत

सोजत । हरिकिशन चौहान को राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्था का पाली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सोजत में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। यह समारोह श्री राधा कृष्ण मंदिर सोजत में आयोजित हुआ, जिसमें माली समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की।

इस अवसर पर पाली जिला माली समाज के अध्यक्ष ताराचंद टांक, माली समाज सोजत के चौधरी गोरधन लाल गहलोत, लुम्बाराम सांखला, गणपतसिंह पालरिया, एवं पंचगण नारायण लाल परिहार, भंवरलाल पालरिया, रतनलाल पालरिया, शंकर लाल परिहार, चम्पा लाल सांखला, नेमाराम परिहार, भंवरलाल गहलोत, लक्ष्मण राम पालरिया, कालुराम सोलंकी, रूपाराम टांक, हापुराम पालरिया, जवरीलाल सांखला, मांगीलाल अटपड़ा, देवाराम गहलोत, सोहनलाल सांखला, ओमप्रकाश कच्छवाह उपस्थित रहे।

साथ ही, कर्मचारी कल्याण संस्था सोजत के अध्यक्ष मिसरीलाल सांखला और विप्लव टांक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री चौहान का साफा व माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। सभी वक्ताओं ने श्री चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button