खटीक समाज द्वारा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

फाइनल मुकाबले में जेतारण को हराकर सरवाड टीम ने खिताब जीता

सोजत सिटी । शहर के बिलाडिया बाहर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में खटीक समाज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसने विभिन्न जिलों की 16 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सरवाड़ टीम ने जेतारण टीम को हराकर फाइनल कप जितने में सफलता हासिल की है।

समापन समारोह रामेश्वर महादेव मन्दिर मे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राजस्व निरीक्षक अमरचन्द बागोरिया ने खिलाड़ियों व उपस्थित समाज बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज का सर्वांगीणक विकास के साथ एकता स्थापित होती है,।

वरिष्ठ अध्यापक जगदीश सामरिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज में विकास की दृष्टि से नया आयाम स्थापित किया इसके लिए युवा पीढ़ी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता टीम सरवाड व उपविजेता जेतारण टीम को विजय कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके समाज व नव युवक मण्डल के अध्यक्ष रमेश चांवला व नरपत चावला ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को समाज बंधुओ का सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button