समाजसेवी मेहबूब खान भुरा भाई ने बीमार बछड़े की बचाई जान
बीमार बछड़े को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुँचाया गया।
जोधपुर। लायकान मोहल्ला निवासी समाजसेवी मेहबूब खान भुरा भाई ने एक बार फिर मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। बिहार कॉलोनी क्षेत्र में तीन दिनों से गंभीर रूप से बीमार पड़े एक बछड़े की हालत देखकर उन्होंने तुरंत पहल करते हुए उसकी सेवा-संभाल शुरू की।
मेहबूब खान भुरा भाई की सूचना पर सेवाकर डोग फाउंडेशन की फ्री एम्बुलेंस सेवा को मौके पर बुलाया गया, जिसके माध्यम से बीमार बछड़े को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुँचाया गया। समय पर इलाज मिलने से बछड़े की जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने मेहबूब खान भुरा भाई के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि वे हमेशा से समाजसेवा, पशु-कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।