सोजत में दिव्यांगों ने दिखाया हुनर, समाज ने बढ़ाया मान
दिव्यांग हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं, हमें परिवार जैसा वातावरण देना चाहिए: एसडीएम जागिड़
सोजत । राष्ट्रीय सक्षम दिवस का विधिवत समापन रविवार को कृषिमण्डी रोड़ स्थित वृद्धावस्था आश्रम में रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह के साथ सपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण किया गया और ‘सक्षम पुस्तक’ का विमोचन भी किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) मासिंगाराम जागिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। हमें उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उन्हें परिवार जैसा आत्मीय वातावरण देना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर दिव्यांगों के लिए जो भी संभव मदद होगी, वह उपलब्ध करवाई जाएगी।
दिव्यांगों में होती हैं विशिष्ट शक्तियाँ: लखावत
भामाशाह अनोप सिंह लखावत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि दिव्यांगों में कोई शारीरिक कमी होती है, तो भगवान ने उनमें कुछ न कुछ विशिष्ट शक्तियाँ भी प्रदान की हैं, जिन्हें पहचानने और निखारने की जरूरत है।
मुख्य वक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष क्षमा शील गुप्त ने दिव्यांगों की सेवा को ईश्वर की सेवा बताया। प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा ने सक्षम संस्था के उद्देश्यों और आगामी विजन पर प्रकाश डाला। चरैवेली प्रभारी झालाराम देवासी ने अपने स्वयं के दिव्यांग होने के अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने पाली में दिव्यांगों के लिए सेवा केंद्र कैसे खोला।
रक्तदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर दिव्यांगों और उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा कई यूनिट रक्तदान किया गया। दिव्यांगों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मीडियाकर्मियों का बहुमान
कार्यक्रम के अंत में मीडियाकर्मियों को भी मोमेंटो प्रदान कर बहुमान किया गया। इनमें ओम नारायण पाराशर, धन्नाराम परिहार, अशोक खीची, गजेन्द्र गहलोत, चेतन व्यास, प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, संजय परिहार, अकरम खां, आमिर राजा और दिनेश सोलंकी शामिल थे।
इस मौके पर भाजपा उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुंम, विष्णु कुमार, मोहन लाल देवासी, हीरासिंह, जिलाध्यक्ष मनोहर जोशी, एसीबीओ मोहम्मद रफीक ,पंकज सेन, चेतन व्यास, गायत्री मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, पार्षद जोगेश जोशी, अवधेश लखावत, ओम प्रकाश जोशी, देवीलाल सांखला, मदन मेवाड़ा, पुष्पत मुणोत, लालचंद मोयल, ताराचंद सैनी, तरूण सोलंकी, राकेश पंवार, जगदीश गहलोत, सलुसिंह भाटी, विशोरखुमार, अब्दुल समद राही, दिनेश सोलंकी, जुगल दवे, नवीन गुप्ता, महेंद्र माथुर, ओम मोयल, परमिन्दर सिंह, पारस मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।