मरुधर केसरी का 42वां पुण्य स्मरण व गुरु सुकन का 80वां जन्मोत्सव 2 जनवरी को

सोजत के पावन धाम में देशभर से उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु

सोजत सिटी । मरुधरा की पावन धरा सोजत सिटी स्थित पावन धाम में नववर्ष 2026 का शुभारंभ आध्यात्मिक, भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य आयोजनों के साथ होगा। श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्ट, पावन धाम के तत्वावधान में श्रमण संघीय भीष्म पितामह, श्रमण सूर्य पूज्य गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल जी महाराज साहब का 42वां पुण्य स्मरण नमन समारोह एवं मरुधरा भूषण, शासन गौरव वरिष्ठ प्रवर्तक गुरुदेव श्री सुकनमल जी महाराज साहब का 80वां जन्मोत्सव समारोह आगामी 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तालेड़ा एवं सचिव के. राजेशकुमार तालेड़ा ने बताया कि “चलो बुलावा आया है, गुरु मिश्री ने बुलाया है” के उद्घोष के साथ आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर से हजारों गुरुभक्तों के सोजत पहुंचने की संभावना है।

दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन

आयोजन की शुरुआत 1 जनवरी 2026, गुरुवार को नववर्ष महामंगल पाठ से होगी। इसी दिन दोपहर 3 से 4 बजे तक नवकार महामंत्र जाप तथा शाम 7 बजे से “एक शाम गुरु मिश्री के नाम” विशाल भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक अरिहन्त कांकरिया, ब्यावर अपनी प्रस्तुति देंगे। मुख्य समारोह 2 जनवरी 2026, शुक्रवार (पौष शुक्ला चतुर्दशी) को प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा। प्रातः 9:30 बजे गुरुदेव मरुधर केसरी के दरबार का अनावरण एवं नमन-वंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

चतुर्विध संघ का पावन सानिध्य

समारोह में वरिष्ठ प्रवर्तक श्री सुकनमल जी महाराज साहब, तपस्वी रत्न ज्योतिष सम्राट उपप्रवर्तक श्री अमृतमुनि जी महाराज साहब, युवा प्रणेता एवं मधुर गायक श्री महेशमुनि जी महाराज साहब, बालयोगी श्री अखिलेश मुनि जी एवं डॉ. वरुण मुनि जी महाराज साहब का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

इसके साथ उपप्रवर्तक श्री सन्मति मुनि जी, सेवाभावी श्री संदेश मुनि जी, नवदीक्षित श्री कथन मुनि जी, महासती वृंद में शताब्दी गौरवान्विता महाश्रमणी श्री पुष्पवती जी महाराज साहब, उपप्रवर्तिनी डॉ. श्री राजमती जी महाराज साहब, डॉ. साध्वी श्री राजरश्मि जी महाराज साहब ठाणा-7, वर्धमान आयम्बिल तपोनिधि साध्वी श्री प्रफुल्ला जी महाराज साहब ठाणा-7, समता विभूति सरलमना महासती श्री उमरावकंवर जी महाराज साहब, मरुधरा दिव्य ज्योति महासती डॉ. श्री प्रीतिसुधा जी महाराज साहब ठाणा-3, तपाचार्य साध्वी रत्न श्री जयमाला जी महाराज साहब ठाणा सहित स्वर्ण संयम आराधिका मरुधरा ज्योति महासती श्री कमलप्रभा जी महाराज साहब ठाणा-5, साध्वी श्री प्रतीकप्रभा जी महाराज साहब, साध्वी श्री निधिश्री जी महाराज साहब ठाणा-3 एवं अन्य विदुषी साध्वी वृंद का भी मंगलमय पदार्पण होगा।

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

समिति के कार्याध्यक्ष जवरीलाल कटारिया, उपाध्यक्ष कैलाश अखावत एवं संगठन मंत्री मंगलचंद मुणोत ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे एवं सोजत विधायक शोभा चौहान उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में भामाशाह रत्न पी. सुनिल खेतपालिया, सांसद पी.पी. चौधरी, सोजत नगर परिषद चेयरमेन मंजू-जुगलकिशोर निकुम शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन यादगार समिति ट्रस्ट (चंगल पेट, चेन्नई) के चेयरमेन मोहनलाल गढ़वाणी करेंगे। सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता के.सी. बोकाड़िया, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक संजना आगरी, विद्याप्रकाश पड़ियार (मुख्य उपासक टॉड़गढ़ काला गोरा भैरव धाम) एवं भामाशाह दीपचन्द लुणीया, चेन्नई की भी उपस्थिति रहेगी।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

समिति के कोषाध्यक्ष अनिल सचेती एवं सहसचिव विकास धोका ने बताया कि समारोह के उपलक्ष्य में मानव सेवा के तहत तीन दिवसीय भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्य लाभार्थी मुन्नालाल नाबरिया परिवार, पारसमल धोका परिवार एवं सज्जनराज सिंघवी परिवार होंगे।

व्यवस्थाओं में जुटी पूरी टीम

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्ट, पावन धाम की पूरी कार्यकारिणी तैयारियों में जुटी है। अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तालेड़ा के नेतृत्व में सचिव राजेशकुमार तालेड़ा, कार्याध्यक्ष जवरीलाल कटारिया, कोषाध्यक्ष अनिल सचेती सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उपाध्यक्ष सुरेश लुणावत, नरेश बोहरा, चन्द्रप्रकाश लोढ़ा, नरेन्द्र मुथा, राजेन्द्र कोरीमुथा, पी. निर्मल कुमार गेलड़ा, महेन्द्र मेहता, कैलाश अखावत, नवरतनमल गुंदेचा, शांतिलाल सुराणा, महावीर भंडारी एवं प्रसन्नराज सिंघवी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। सहसचिव एम. विकास धोका, विनोद बोहरा, दिनेश भलगट, संगठन सचिव मंगलचंद मुणोत एवं प्रचार-प्रसार सचिव प्रवीण बोहरा भी व्यवस्था में लगे हैं। सोजत स्थानीय संघ की ओर से वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के ललित कुमार पगारिया, सुरेश बलाई, पदमचंद धोका सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य आगंतुकों की सेवा एवं स्वागत में तत्पर हैं।

आज होगा संत वृंद का भव्य मंगल प्रवेश

समारोह के अंतर्गत आज मरुधरा भूषण शासन गौरव वरिष्ठ प्रवर्तक श्री सुकनमल जी महाराज साहब, उपप्रवर्तक ज्योतिष सम्राट श्री अमृतमुनि जी महाराज साहब, युवा प्रणेता श्री महेशमुनि जी महाराज साहब, बालयोगी श्री अखिलेश मुनि जी महाराज साहब एवं डॉ. श्री वरुण मुनि जी महाराज साहब ठाणा-5 का पावन धाम में श्रावक संघ की अगुवाई में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर संतों द्वारा प्रवचनों में गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल जी महाराज साहब के विराट व्यक्तित्व, त्याग, तपस्या और आदर्शों का गुणगान किया जाएगा। संतों ने कहा कि संत वही है जो दूसरों के लिए जीता है और गुरुदेव मिश्रीमल महाराज त्याग व तपस्या के ऐसे सूर्य थे, जिनका आलोक आज भी समाज को दिशा दे रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button