नगर पालिका सोजत सिटी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर सुशासन दिवस मनाया

सोजत। नगर पालिका सोजत सिटी कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर *सुशासन दिवस* के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों द्वारा सुशासन दिवस की शपथ ली गई तथा पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर, जगदीश सोलंकी, हितेश सोनी, पार्षद राकेश पंवार, एडवोकेट चन्द्रशेखर श्रीमाली, पूनमचंद, सद्दाम हुसैन, दिनेश उज्जवल, पार्षद तरुण सोलंकी, विकास, जगदीश, मंदीप, गोविंद चौहान, श्रवण कुमार, दिनेश भाटी सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button