अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की मांग, सोजत राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। 

सोजत। सोजत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने “अरावली बचाओ” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सोजत उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। विद्यार्थियों ने अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताते हुए इसके संरक्षण की मांग की।

विद्यार्थियों ने बताया कि भारत सरकार की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 100 मीटर से कम ऊंचाई की पहाड़ियों को अरावली की श्रेणी में शामिल न करने के निर्णय से पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और जैव विविधता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि इस निर्णय से अवैध खनन, अतिक्रमण और अनियंत्रित विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भविष्य में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी करते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार कर उसे वापस लेने की दिशा में कदम उठाए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।

ज्ञापन सौंपते समय भगीरथ पनुसा, दिवेश समरिया, राहुल राठौड़, साहिल घोशी, विकास भाटी, प्रकाश भाटी, राकेश मालवीय, अश्लेष, राहुल गहलोत, राकेश तंवर, दिव्यांशु, हितेश, राहुल, खुशबू, भावना, निकिता, दिव्या, खुशी, चंचल, ऐश्वर्या, टिया, शिल्पा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button