सांडिया में “बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” विकास यात्रा रथ का भव्य स्वागत

सांडिया। वर्तमान राजस्थान की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन से सुझाव लेने के उद्देश्य से संचालित **“बढ़ता राजस्थान”** एवं **“हमारा राजस्थान”** विकास यात्रा रथ सांडिया ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचा। रथ के आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं दिग्विजय सिंह, राजेंद्र सिंह किसान, अटपड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल अगलेचा एवं उपसरपंच प्रभुसिंह जैतावत ने भाजपा सरकार की विकास नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में चंडावल थानाधिकारी राजेंद्र खदाव, विकास यात्रा रथ संयोजक श्यामजी भाई सहित अन्य अतिथियों का सरपंच माणकचंद, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, कु. सूरजा, वार्ड पंच दीपाराम, महेंद्र सिंह, भियाराम देवासी, विक्रम सिंह पंवार सांडिया सहित ग्रामवासियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिनका समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। विकास यात्रा रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी पाकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button