स्व. रतनजी छाजेड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

गोसेवा व जीव-जन्तु सेवा के कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

जोधपुर। जीव-जन्तु सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय रतनजी छाजेड़ की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 15 दिसंबर 2025 को एम्स रोड स्थित पचरंगा गार्डन में सालासर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले सरकारी अस्पतालों में उपचाररत थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम समाजसेवी कमलेश गहलोत के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर जीव-जन्तु सेवा संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

संस्थान के अरविंद कच्छवाह एवं पीयूष छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रतनलाल छाजेड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में विविध जीव सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत गोसेवा, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, बंदरों के लिए फल, कुत्तों के लिए रोटियां, पक्षियों के लिए ज्वार, बीमार गायों के लिए लापसी, सूखा चारा एवं गुड़ का भोग अर्पित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रतनजी छाजेड़ ने अपने जीवनकाल में जीव-जन्तु सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी और उन्हीं के सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button