सोजत बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न: देवेंद्र व्यास के नेतृत्व में नई टीम ने संभाली कमान
सोजत। सोजत बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। शुक्रवार को हुए मतदान के पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी गजेंद्र कुमार तथा सहायक चुनाव अधिकारी श्याम गहलोत और शरीफ मोहम्मद घोसी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण किया।
कुल 253 मतों में से 227 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी:
अध्यक्ष: देवेंद्र कुमार व्यास
कोषाध्यक्ष: पुनीत दवे
पुस्तकालय सचिव: सचिन इचरशा
मतदान द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष: घेवरराम — 151 मत (सुरेश कुमार को 72 मत)
सचिव: जितेंद्र परिहार — 99 मत (मानवेंद्र भाटी को 90 मत, अशोक गहलोत को 37 मत)
सहसचिव: राहुल सिंगाड़िया — 125 मत (संपतलाल सरपटे को 91 मत)
चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न होने पर अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।