हजऱत ख्वाजा पीर भोलेशाह बाबा (र.अ) का 418वां उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न
— चादर पेशकर देश में अमन-चैन की दुआएँ
जोधपुर। गुलाबसागर स्थित दरगाह हजऱत ख्वाजा पीर भोलेशाह बाबा (र.अ) का 418वां उर्स मुबारक शनिवार रात्रि कुल की रस्म के साथ बड़े ही एहतराम और अदब के साथ सम्पन्न हुआ। दरगाह कमेटी की ओर से दरगाह शरीफ पर चादर पेश की गई और देश में अमन, चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी गईं।
उर्स की सरपरस्ती कर रहे पीर सैय्यद मोईन अशरफ जिलानी ने बताया कि उर्स मुबारक हर वर्ष की तरह इस बार भी कौमी एकता और मेल-जोल का पैगाम लेकर मनाया गया। दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में आए ज़ायरिनों के लिए आम लंगर का विशेष इंतज़ाम किया गया।
शनिवार रात्रि 10 बजे बाद आयोजित महफि़ले-कव्वाली में जोधपुर के प्रसिद्ध कव्वाल इरफान तुफैल एंड पार्टी, फैजान तुफैल वारसी, तथा शौकत–नदीम अंदाज पार्टी ने दिलकश कव्वालियाँ पेश कर माहौल को सूफियाना रंग से सराबोर कर दिया। कव्वालियों ने महफि़ल में चार चाँद लगा दिए। उर्स के दौरान आने वाले मेहमानों का साफ़ा एवं दस्तारबंदी कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
उर्स प्रबंधन में रहा सराहनीय सहयोग : इन्तेज़ामिया कमेटी में दरगाह मुल्तवली मोहम्मद फारूक खांन, अकरम खान, वसीम खान, रईस खान, निसार भाई, इस्हाक चौहान, मिज़ाज खां खण्डेलची, आसिफ खान, लियाकत हुसैन, सलीम पेंटर, सिराज चौहान, रफीक भाई, इमरान पेंटर, आबिद अब्बासी, सानु, अकरम बैलिम, अर्जुन टाक, चन्द्रसिंह टाक, विरेन्द्र कच्छवाह, सुनील टाक, नितिन टाक सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उर्स का समापन 4 बजे आधिकारिक घोषणा के साथ किया गया।