श्री पंचमुखी बालाजी और श्री प्रत्यक्ष महावीर मंदिर मेेंं भव्य अन्नकूट के दर्शन को उमड़े भक्तजन

जोधपुर। शहर के सिटी पुलिस  तलहटी में स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में आज मंगलवार को भव्य 108 अन्नकूट के दर्शन करने श्रृद्धालुओं भारी भीड उमड़ी। सिवांची गेट स्थित श्री प्रत्यक्ष महावीर मंदिर में मंगलवार को भक्तों के सहयोग से दिव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बालाजी के दिव्य दर्शन कर अन्नकूट महोत्सव का लाभ उठाया।
पंडित मंगल प्रकाश शर्मा ने बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें पंचमुखी  हनुमान जी को 108 व्यंजनों का श्रृंगार कर भोग लगाया गया।इस अवसर पर पुरें मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाईटों,  सुन्दर-सुन्दर पुष्प सेे सजाया गया है। श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में अन्नकूट के सांय आरती के समय पुरा परिसर से लेकर नीचे सीढ़ीयों तक श्रृद्धालुओं कतारबद्ध दर्शन के लियें खडें थे।सायं 6.30 बजे आरती के पश्चात् समस्त भक्तजनों को कच्ची प्रसादी का वितरण किया गया। सूखीं प्रसादी का वितरण कल सुबह से किया जाएगा।


श्री प्रत्यक्ष महावीर मंदिर में दिव्य अन्नकूट महोत्सव: बालाजी को चढ़ाए गए 251 व्यंजनों का भोग :- मंदिर के सेवादार लोकेन्द्र वैष्णव ने जानकारी दी कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर बालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान  हनुमान जी को चोला, सिंदूर चढ़ाया गया। उन्हें पुष्प मालाओं से भव्य रूप से श्रृंगारित किया गया।बालाजी को 251 प्रकार के विविध व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। रात्रि 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। महाआरती के पश्चात भक्तों में अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया गया। अन्नकूट महोत्सव और प्रसादी वितरण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


सांगरिया में ठाकुर जी के मंदिर में अन्नकूट :-  सांगरिया के पटेल नगर, धर्मकांटा स्थित ठाकुर जी के मंदिर में 4 नवंबर मंगलवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर को आकर्षक रूप से साज सज्जा की गई। अन्नकूट के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। ठाकुर जी को अन्नूकूट का भोग लगाकर आरती की गई। इसके बाद मंदिर में आने वाले भक्तों में अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया गया।  ठाकुर जी मंदिर अन्नकूट के आयोजन में रामकिशोर, अयोध्या, ओम, संतोष, किशन गोपाल, मधु, राजेश, सुनीता, बाली बाई, नवीन, उषा व  सुरेन्द्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button