सोजत नेशनल हाइवे -162 पर ट्रेलरों की टक्कर, चालक घायल

सोजत। बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर सोजत के मोड़भट्टा चौराहे के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रेलर का चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलरों के बीच आगे-पीछे की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक ट्रेलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक मुजम्मिल बैग निवासी जिलावडा अजमेर को निकालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत की। फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से सोजत हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर उपचार जारी ।

पुलिस ने नियंत्रित किया यातायात

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सोजत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के कारण हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की और यातायात को नियंत्रित कर हाईवे पर आवागमन को सामान्य करवाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button