श्री महेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब

सोजत । निकटवर्ती ग्राम रूपावास में नवनिर्मित श्री महेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा निमित त्रि दिवसीय समारोह बुधवार से प्रारंभ हुआ ।

आचार्य बीकानेर राजगुरु महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज की अगुवाई में जाडन आश्रम के प्रणेता महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज द्वारा निर्मित इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। जो रूपवास गांव से सैकड़ो कलश धारण किए महिलाएं, बैंड व ढोल नगाड़ों के साथ , विभिन्न रथों पर विराजित महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वरपुरी महाराज , महामंडलेश्वर फूलपुरी महाराज , महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज , महासती सोनीपुरी , अवतारपुरी महाराज , राजेंद्रपुरी महाराज , महंत कानपुरी महाराज , योगेशपुरी महाराज कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे ।

इस अवसर आयोजित हवन में प्रधान आचार्य कपिल त्रिवेदी , बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के कुल गुरु निकुंज मोहन पंड्या, पंडित कीर्तिश भट्ट आदि दर्जनों पंडितों द्वारा हैमाद्री , मंडम्प प्रवेश , कुटीर होम , शोभायात्रा , मंड पांग पूजन , जलाधीवास , मंदिर वास्तु आदि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए ।

 

हवन के मुख्य यजमान समाजसेवी सुरेश पंवार श्रीमती ईशा पंवार ने आगंतुक संतगणों पंडितों के साथ सैकड़ों विदेशी भक्तजनों के अलावा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर जाडन आश्रम के लक्ष्मणदान, वचनाराम राठौड़ , सुरेश गर्ग झूमर लाल गर्ग , झुंझार सिंह बागावास , रामसिंह रूपावास , समाजसेवी भोमाराम सोलंकी , नेमीचंद गहलोत , ओम पाराशर, लक्ष्मण पालरिया आदि उपस्थित थे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button