सोजत में कांग्रेस का “हस्ताक्षर अभियान” शुरू, वोट चोरी का आरोप
लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल बोलीं – राष्ट्रपति तक पहुंचाएंगे जनता की आवाज
सोजत। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस द्वारा सोजत में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का नेतृत्व जिला प्रभारी जोगाराम सोलंकी और पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने किया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल ने चुनावों में ईवीएम के माध्यम से वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि, “वोट चोरी के जरिए ही मौजूदा सरकार सत्ता में आई है। यह अभियान आम जनता की आवाज़ को राष्ट्रपति महोदय तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।”
बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान
पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर वोट चोरी रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
“अब समय आ गया है कि आम कार्यकर्ता जागे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर घर तक अपनी बात पहुंचाए।” जिला प्रभारी जोगाराम सोलंकी ने बताया कि “हमारा लक्ष्य है कि गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और हर घर तक जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए और उन्हें जागरूक किया जाए।”
संगठन जुटा जोश से
ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत कुमावत ने बताया कि पूरे ब्लॉक में हस्ताक्षर अभियान के तहत जनसंपर्क चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐश्वर्य सांखला, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, संगठन मंत्री गोविंद दवे, , महेंद्र पालरिया,पीर जुल्फिकार अली, गजेंद्र सोनी , मदन पवार, पुनीत दवे , वीरेंद्र चौधरी, बेराराम डांगी, राजेंद्र लहर, , पार्षद बालमुकुंद गहलोत, पार्षद साजिद अली, प्रकाश पवार, पार्षद जमील रहमान,पार्षद नरेश, चंपालाल खोरवाल , यारू खान , मो फिरोज , इंद्रा पवार, गयुर कुरैशी सुनीता सोनी , फरीदा बानू, पार्षद अनीता राठौड़ , रंजीता जोशी ,दानिसा बानु, , हितेश चौहान , इरशाद सिलावट, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनता तक पहुंचेगी लोकतंत्र की आवाज़
इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को राष्ट्रपति तक पहुंचाना है। आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा।