वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के दौरान जिले के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल पर लोगो लगाकर अभियान के लिए जागरूक करेंगे

पाली। गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सरकार द्वारा 5 जून को वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का लोगो सोशल मीडिया स्टेट्स पर लगाने के साथ शुरू होगा जिससे सभी मे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने व जल को संग्रहित करने का संदेश दिया जाएगा।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि 05 जुन-2025 को गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का शुम्भारम्भ जिलेभर में होगा। वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का पखवाड़ा 05 से 20 जुन तक मनाया जाएगा। समस्त विभागीय स्तर के अधिकारी समस्त कर्मचारी इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए अपने मोबाईल पर सोशल मीडिया के माध्यम से वन्दे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान का लोगो अपने स्टेट्स पर लगाने से जल संरक्षण, जल संग्रह, पौधा रोपण (हरियालो राजस्थान) स्वच्छता के प्रति आमजन को इस अभियान के द्वारा जागरूक किया जाएगा ताकि आम जन में पखवाड़े तक चलने अभियान की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे, ताकि मानसून वर्षा के द्वारा जल को संचय एवं सदपयोग किया जा सकेगा। समस्त जिलाधिकारी अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारीयों व कार्मिकों को वन्दे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान का लोगो अपने स्टेटस पर लगाने के लिए प्रोत्साहित कर इस अभियान को सफल बनाने में शतप्रतिशत अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button