तीन फैक्ट्रियां धधकीं : बासनी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग

जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक एक तीन फैक्ट्रियां धधक गई। के मिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद हैण्डीक्राफ्ट के साथ एक अन्य फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। आगजनी से उठता धुंआ काफी दूर तक देखा गया। दस बारह दमकलें एक साथ आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। दोपहर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। आगजनी में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है।


जानकारी अनुसार सुबह दस बजे के करीब बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय में स्थित गली नम्बर 6 में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद उसने हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इस आग पर दमकल मौके पर पहुंच कर काबू पाती इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दो फैक्ट्रियों की भी चपेट में ले लिया।


केमिकल फैक्ट्री के चपेट में आने से दूर दूर तक आग का धुआं और लपटें नजर आती रही। इस दौरान सूचना मिलने पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा दमकलों ने मौके पर पहुंच कर पानी और फोम का छिडक़ाव कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मय दल बल मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू किए गए। लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने और बचाव के उपाय कम होने के चलते आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया गया कि तीन फै क्ट्रियों में लगी इस भीषण आग से चहुंओर धुआं ही धुअंां हो गया। आस पास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखा गया। हालांकि आग को दोपहर तक काबू पाने का प्रयास जारी था। ऐहतियात के तौर पर एक दमकल को भी तैनात रखा गया है। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला है। करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button