मसूरिया बाबा रामदेव जी की महाआरती के साथ मेले का समापन

मेल के समापन अवसर पर 351 किलो पेड़े की प्रसादी का वितरण

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। मसूरिया स्थित लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला शुक्रवार को महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ समापन की घोषणा की गई।
मंदिर अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की हर साल भांति इस साल भी मसूरिया बाबा रामदेव का मेला हर्षोल्लास के साथ भरा गया। करीब दो महीने से लाखो श्रद्धालूओं ने बाबा रामदेव के मंदिर मै दर्शन कर माथा टेका। आज बाबा दशमी के अवसर पर बाबा के मंदिर में महाअभिषेक और भव्य फूल मंडली का आयोजन किया गया तथा शाम को महाआरती के पश्चात वहांआने वाले सभी श्रद्धालुओ को बाबा रामदेव जी को भोग लगाए गये 351 किलो पेड़े का प्रसाद के रूप मै वितरण किया । इसके बाद गाजे बाजे के साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा किया गया । मंदिर अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने मेले के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन एवं मेले मे अपनी सेवाये देने वाली सभी संस्थाओ का आभार प्रकट किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button