समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी मारवाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित

— समाजसेवा क्षेत्र विशिष्ठ योगदान के लिए समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी हुआ सम्मान

जोधपुर। जोधपुर गायत्री देवी ट्रस्ट व जय नारायण व्यास शिक्षण संस्थान की ओर से संस्थापक चंद्र शेखर अरोड़ा ने बताया की जय नारायण व्यास विवि महिला पी.जी. प्रताप नगर जोधपुर में मारवाड़ गौरव सम्मान 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति जोगाराम पटेल विधि व न्याय मंत्री द्वारा समाजसेवा क्षेत्र विशेष योगदान के लिए समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी का प्रशस्ति पत्र,दुपट्टा व मोमेंट देकर मारवाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान 80 समाज सेवा भावियों का सम्मान किया किया गया और  340 लाडली बालिकाओं को निशुल्क पाठ्य समाग्री व स्कूल बैगस वितरण किये गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति जोगाराम पटेल विधि व न्याय मंत्री, अध्यक्षता प्रो पी एम जोशी, विशिष्ट अथिति मुकेश व्यास, एडवोकेट सुनील ओझा,नारायणदास, चंद्रशेखर अरोड़ा, जनार्दन व्यास व एडवोकेट संजीव व्यास  आदि मौजूद थे। समाजसेवी अतीक़ सिद्दीकी को मारवाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर मित्रों व प्रियजनों बधाई दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button