21 फर्स्ट लाइवस्टॉक सेन्सस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। जिला जोधपुर  और जोधपुर ग्रामीण की गुरुवार को 21फर्स्ट  लाइवस्टॉक सेन्सस की गणक और  सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया । कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक डॉ. मनमोहन नागौरी, संयुक्त  निदेशक पशुपालक प्रशिक्षण संस्थान डॉ. संजय सिंघवी, संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद पंवार ने भाग लिया।  

प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी डॉ. संजय  कृष्ण  व्यास  और डॉ नवला राम चौधरी जो कि इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर भी है, उन्होंने अपने अपने जिलों के गणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया ।  इस प्रशिक्षण में दोनों जिलों  के 170 जनों ने  भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कृष्ण व्यास और  डॉ नवला राम चौधरी ने किया।

अंत में सभी गणक और  सुपरवाइजर को 21फर्स्ट  लाइवस्टॉक सेन्सस  ऐप डाउनलोड  करवाया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button