माननीय राज्यपाल ने किया सरस डेयरी प्लांट का निरीक्षण
जोधपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया । इस दौरान राज्यपाल ने प्लांट में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग यूनिट, क्वालिटी कंट्रोल यूनिट का निरिक्षण कर दुग्ध उत्पादन में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली ।
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने प्लांट की साफ-सफाई, प्रोडक्ट की गुणवत्ता एवं भविष्य के लिए प्लांट की ग्रोथ को लेकर क्या प्लानिंग है इस बारे में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली । साथ ही उन्होंने दूध की क्वालिटी को टाइम टू टाइम चेक करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल, डेयरी चैयरमेन श्री रामलाल विश्नोई, प्रबन्ध संचालक श्री एल.सी. बलाई एवं समस्त संचालक मण्डल सदस्य श्री खेराज, श्री हरिराम, श्री लुम्बाराम, श्री धनाराम, श्री भुराराम, श्री हेमाराम, श्री मोहन तथा जोधपुर डेयरी के समस्त अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
बागड़े ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया ।