शिक्षण सामग्री एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

आदर्श जीनगर विकास समिति, जोधपुर द्वारा

जोधपुर। आदर्श जीनगर विकास समिति जोधपुर द्वारा महिला महाविद्यालय, जोधपुर में जीनगर समाज के राजकीय विद्यालयों में पठनरत कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान करने एवं कक्षा दसवी से बाहरवी तक के 60 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांको वालो सहित कक्षा दस से बाहरवी तक के सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वालो छात्र एवं छात्रा वर्ग के लगभग 250 प्रतिभावान विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किया गया ।
आयोजन में मंचस्थ अतिथि के रूप में भामाशाह परिवार श्री विद्या प्रकाश खींची, श्री लक्ष्मण सिंह खींची, श्री ओ. पी. बोराणा श्री हस्तीमल चौहान एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. के. चौहान उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में समाज के सन्तों एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजली अर्पित की गई । कार्यक्रम में श्री ओ. पी. बोराणा समिति सलाहकार ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । समिति अध्यक्ष डॉ. एस. के. चौहान ने बच्चो के शैक्षिक उत्थान हेतु अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम के समन्वयक भरत आसेरी, प्रदीप पवार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र आसेरी, लक्ष्मीचन्द सॉंखला, प्रवीण चौहान, अचलदास सोलंकी, जयसिंह चौहान, राधेश्याम खींची, दौलतराज डाबी, शिवजी चौहान, टिकमचन्द सॉखला, महेन्द्र चौहान, मुकेश चौहान, चुन्नीलाल सॉंखला, पवन चितारा, माणकलाल खत्री, अश्विनी चौहान आदि जीनगर समाज के 400 से अधिक गणमान्यों ने शिरकत की ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल किशोर साँखला द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अन्त में श्री डायालाल चौहान द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button