महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में 29 को होगा प्रदर्शन

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर से महिला कांग्रेस का दल रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होगा

जोधपुर । देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और आपराधिक घटनाओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन होगा। इसमें जोधपुर शहर व देहात की दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार शाम को दिल्ली के लिए कूच करेगी। यह बात शनिवार को जोधपुर पूर्व शहर विधायक व शहर महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीषा पंवार ने पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान कहीं। 

पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि महिला कांग्रेस की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ 29 जुलाई को विशाल प्रदर्शन किया जा रहा है। राजस्थान में पिछले 6 महीने में महिलाओं के खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामले सामने आए है। मनीषा पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा, “महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सबसे अहम मुद्दे हैं और सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के लिए महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करना होगा। इसमें अति पिछड़े वर्ग की हमारी ओबीसी बहनों का आरक्षण और भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

महिला अत्याचार में राजस्थान नंबर वन:
पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि राजस्थान में बीते सात माह में महिला अत्याचार के मामले बढ़ गए हैं. यह आंकड़ा 18 हजार पार हो गया है और राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर वन हो गया. इन सभी मांगों को लेकर दिल्ली में सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा। आर्थिक सशक्तिकरण के तहत बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश की आधी आबादी जूझ रही है। उन्होने बताया की इन मुख्य मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस दिल्ली में विशाल प्रदर्शन कर सरकार की आखों से पट्टी हटाएगी। इस प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।

जल्द लागू 33 हो फीसदी महिला आरक्षण
शहर महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीषा पंवार ने कहा कि हमारी मांग है कि 33 फीसदी जो महिलाओं के लिए कानून लाया गया है, उसे जल्दी लागू किया जाए। दूसरा ओबीसी महिलाओं की भागीदारी भी इसमें सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून इतना कठोर कैसे हो गया कि महिलाओं की बात उन तक पहुंच नहीं रही। जोधपुर देहात महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल ने कहा कि सरकार जहां है, वहां की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। बहन बेटी अपने अधिकार की अवाज उठाने पर जिंदा गाड़ दी जा रही हैं। इस दुनिया की आधी आबादी को ऐसा देखना पड़े इससे शर्म की बात हो नहीं सकती।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button