गुरु पूर्णिमा पर संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री ने लिया गुरुजनों से आशीर्वाद

पौधारोपण कर आमजन से की पौधारोपण की अपील

जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। और कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-शिष्य परंपरा का पर्व है। यह पर्व हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की उपस्थिति जीवन में उस प्रकाश पुंज के समान है, जो अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर मन, कर्म एवं वचन की एकरुपता से ज्ञान का बोध कराती है।

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री पटेल रविवार एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने लूणी उपखंड स्थित शिकारपुरा के राजाराम आश्रम में आयोजित गुरुवंदन कार्यक्रम में शिरकत कर श्री दयाराम जी महाराज को पुष्प माला, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का संदेश भेंट कर आशीर्वाद लिया। साथ ही, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री पटेल ने राजाराम आश्रम शिकारपुरा के परिसर में पौधारोपण कर आमजन से पौधारोपण की अपील की।

इसके पश्चात श्री पटेल ने फतेहगिरी भाखरी मोगड़ा में आयोजित गुरुवंदन कार्यक्रम में शिरकत कर श्री रघुवीर गिरी जी महराज को पुष्प माला, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मुख्यमंत्री का संदेश भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार गुरु पूर्णिमा पर आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव, माहेश्वरी भवन पहुंचकर गुरुवंदन कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही, श्री सैनाचार्य स्वामी अचलानंदगिरी जी महाराज को पुष्प माला, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का संदेश भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली भी उपस्थित रहे।

श्री पटेल ने सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा के महंत श्री डॉ. रामप्रसाद जी महाराज को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मुख्यमंत्री का संदेश भेंट कर गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात श्री पटेल ने जोधपुर प्रेस क्लब पहुंचकर मीडिया कर्मियों से मुलाकात कर नवीन कार्यालय और गुरु पूर्णिमा की सभी मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। साथ ही, कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर जोधपुर तहसीलदार श्री निरमाराम, लूणी तहसीलदार श्री देवाराम, शिकारपुरा सरपंच श्री ओमराम, मोगड़ा सरपंच श्री वागाराम, जनप्रतिनिधि श्री जगदीश देवासी, श्री धर्माराम,  प्रजापत, श्री श्रवण पटेल, श्री गोविंद टाक, श्री श्याम खीचड़, श्री पुखराज पटेल, श्री भवानी सिंह, श्री भेराराम पटेल, श्री राजेंद्र मेघवाल, श्री कालूराम भील, श्री मानाराम, एवं श्री भगराज, देवस्थान विभाग सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button