कौम सिपाहियान के युवाओं ने 151 किलो हलीम बनाया
जोधपुर। कौम सिपाहियान युवा हुसैनी मुस्लिम कमेटी आखलिया चौराहा द्वारा हजरत इमाम हुसैन फातिहा पर 151 किलो का हलीम बनाया गया। इस अवसर पर अवाम में शिरनी के रूप में हलीम (लंगर) खिलाया गया।
अब्दुल जब्बार पेन्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई शुक्रवार को कारवां गार्डन के सामने, आखलिया चौराहे के पास कौम सिपाहियान
युवा हुसैनी मुस्लिम कमेटी आखलिया चौराहा द्वारा हजरत इमाम हुसैन फातिहा पर 151 किलो का हलीम बनाया गया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अवाम में शिरनी के रूप में हलीम (लंगर) खिलाया गया। इस दौरान कौम सिपाहियान युवा हुसैन मुस्लिम कमेटी के सोहिल खान, मोहम्मद आसिफ, आमीन खान, शाहरूक खान, मोहसिन खान, सलाउदीन, सलीम खान, ईस्माईल खान, सोनू खान, मोहम्मद साजिद खान सेम, मोहम्मद शाकीर खान पप्पसा, अब्दुल जब्बार सहित सभी कार्यकर्ताओं को सराहनीय सहयोग रहा।