निःशुल्क नैत्र चिकित्सा व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। एक निःशुल्क नैत्र चिकित्सा एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर ताराबाई देसाई चेरिटेबल ट्रस्ट, जिला अन्धता निवारण समिति जोधपुर एवम् अल् अब्बास एज्युकेशनल सोसायटी, बलदेव नगर, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में आसिफ अली अंसारी (जनता मोटर्स वालो) के सौजन्य से उनके वालिद मरहूम हाजी मन्जूर अहमद अंसारी की स्मृति 16 जुलाई 2024 को माई खदीजा अस्पताल, पाल लिंक रोड, जोधपुर पर आयोजित किया गया।


इस शिविर में 250 मरीजो की जॉंच कि गई। इनमें से 109 लोगो को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया साथ ही षिविर में आये रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में कुल 27 रोगीयो का चयन नैत्र लेन्स प्रत्यारोपण के लिये किया गया जिसमें से 25 रोगी उसी दिन ताराबाई देसाई होस्पीटल लेन्स प्रत्यारोपण हेतु भर्ती कर दिए गए।
इस शिविर में ताराबाई देसाई अस्पताल के डॉ. संजीव देसाई, व उनकी टीम के सदस्य यश शर्मा, बाबु सिंह, सुनील शर्मा और रवि सिंह राठौड और हमारे समाज के ऑप्टीशि्यन अमीरूद्दीन अब्बासी ने अपनी अमुल्य सेवाएं प्रदान की।
शिविर के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सदर पीर अब्दुल रूआब चिश्ती ने सिपासनामा व मोमेंटो प्रदान कर ताराबाई देसाई अस्पताल के डॉ. संजीव देसाई व उनकी टीम के सदस्यो का आभार व्यक्त किया। साथ ही सदर पीर अब्दुल रूआब चिश्ती ने शिविर हेतु स्थान प्रदान करने के लिए माई खदीजा अस्पताल प्रबन्धन का भी आभार प्रकट किया। सदर पीर अब्दुल रूआब चिश्ती ने शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोग करने वाले उपस्थित सदस्यो का भी आभार प्रकट किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button