रामस्नेही के जन्मदिवस पर 61 यूनिट रक्तदान हुआ।

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कल्याण रामस्नेही के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे मथुरादास माथुर अस्पताल ब्लड बैंक टीम के सहयोग से 61 यूनिट रक्तदान हुआ  जिसमे मुख्य अतिथि  सुश्री कुंती परिहार महापौर उत्तर ,कुलपति वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति, प्राचार्य महेंद्र सिंह जी ,योगाचार्य डा चंद्रभान शर्मा ,जयवीर चौधरी ,विकास चौधरीव साथ संत सानिध्य में संत केशवदास  जी शास्त्री संत छैलारामजी शास्त्री संत रामविलास जी आदि का आशीर्वाद सभी आए हुए साथियों और विद्यार्थियों को मिला ।

कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेद कॉलेज के मित्रगणों द्वारा किया गया सभी रक्तदाताओं और सदस्यों को भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट संतो द्वारा की गई ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button