सूर्यनगरी में मोहर्रम अपने मुकाम खड़े हुए

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

— मोहर्रम पर्व की व्यवस्था 110 से ज्यादा कार्यकर्ता सभालेंगे व्यवस्था

—हजरत इमाम हुसैन की याद मे दलीम, शर्बत,खीर,दलिया चावल तमाम जायरिनों प्रसादी बांटी जायेगी

जोधपुर। सूर्यनगरी में मंगलवार शाम को मोहर्रम (ताजिये) अपने-अपने मुकाम पर खड़े हो गए। जो बुधवार को देर रात मुकाम पर खड़े रहेंगे। इस दौरान विभिन्न इलाकों मोहर्रम एकता कमेटी 110 कार्यकर्ता संंभालेंगे व्यवस्थाएं। शहर के बम्बा मोहल्ला, गुलजारपुरा, लायकान मोहल्ला, मोती चौक, उदयमन्दिर, सोजतीगेट, लखारों का मोहल्ला सहित कई विभिन स्थानों मोहर्रम अपने मुकाम खड़े कर दिया। इस दौरान ​विभिन्न बैण्ड गमगीन धुनों पर अखाड़ों द्वारा मोहर्रम के सामने अखाड़े खेलेंगे।


मोहर्रम एकता कमेटी के अघ्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे को शहीद—ए —करबला इमाम हुसैन की याद मे आज मंगलवार की रात शाम ए गरीबा की रात मनाई जायेगी। इस दौरान पुरी रात व अगले पुरे दिन तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाको मे शहादत—ए—शहीद ए आजम इमाम हुसैन की याद मे मस्जिदों मे तकरीरों का आयोजन के साथ साथ चांद की 9 व 10 तारीख को अशुरा के रोजे रखें जायेंगे व तमाम मुस्लिम मोहल्लों मे हजरत इमाम हुसैन की याद मे दलीम, शर्बत,खीर,दलिया चावल व अन्य सामग्री बना कर आने जाने वाले तमाम जायरिनों प्रसादी बांटी जायेगी। बुघवार को पुरे दिन यह दौर जारी रहेंगा व पूरे दिन से देर रात तक जारी रहेंगा व फिर बुधवार को देर रात को मोहर्रम अपने अपने स्थान से उतार लिए जायेंगे ओर उनको अपने मुकाम पर रख दिये जायेंगे। मोहर्रम पर्व पर कमेटी की ओर से 110 से ज्यादा कार्यकर्ता पुरे मोहर्रम की व्यवस्था को सभालने की जिम्मेदारी सोपीं गई है। व यह सभी कार्यकर्ता सभी क्षेत्रो मे अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखाई देंगे।


यह सभी रहेंगे मोहर्रम पर्व की व्यवस्था व देखरेख मे उस्ताद हाजी हमीम बक्ष,उस्ताद अ वहीद खान,उस्ताद रफिक कुरेसी, उस्ताद सुबराती खान अब्बासी, उस्ताद आबिद छिपा, कमरूद्दीन सोलंकी,उस्ताद फारूक सोलंकी, उस्ताद शोएब, अजीज पठान, बब्बन लायकान,फिरोज खान, मेहबूब भुरा भाई, इश्तियाक अली राजु,रईस बक्ष, रईस,शेख, मोहम्मद एजाज,मंसुर अली,गुलाम शबर, फैजान बक्ष,जुनेद पठान व सभी पदाधिकारी सदस्य व तमाम कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button